1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के धारावी में खौफनाक वारदात, 20 वर्षीय युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Mumbai Dharavi News: मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शख्स की पहचान नंदकिशोर पटेल (Nandkishore Patel) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 31, 2023

Maharashtra police_7.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

Mumbai Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक खौफनाक वाकया सामने आया है। जहां शख्स ने एक युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार को कहा कि धारावी (Dharavi Crime) इलाके में 20 वर्षीय महिला को जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स की पहचान नंदकिशोर पटेल (Nandkishore Patel) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला 70 फीसदी जलने की वजह गंभीर हालत में है। पीड़िता का शहर के सायन अस्पताल (Sion Hospital) में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-पुणे में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, टोल बूथ पर 5 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के इस नृशंस घटना को अंजाम देने के पीछे क्या मंशा थी। धारावी पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

मॉडल से रेप का आरोप

मुंबई पुलिस ने शहर की 23 वर्षीय मॉडल से कथित तौर पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मॉडल ने पुलिस को बताया कि ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखने के बाद उसे पुलिस में मामला दर्ज कराने की हिम्मत मिली। आरोपी की पहचान तनवीर अख्तर लाके खान (40) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader