
मुंबई के मलाड इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। उपनगर मलाड (पश्चिम) के मालवानी इलाके (Malwani) में एक सार्वजनिक शौचालय के 15 फीट गहरे सीवर नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, तीनों पीड़ित एक सार्वजनिक शौचालय के 15 फीट गहरे सीवर नाले के चैंबर में गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, शौचालय का रखरखाव का काम एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। घटना मालवणी के गेट नंबर-8 के पास अंबुजवाड़ी इलाके में गुरुवार शाम 5.24 बजे हुई। यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कार का एक्सीडेंट, सतारा में कंटेनर ने मारी टक्कर
घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक इलाके के स्थानीय लोगों ने तीनों को सीवर से बाहर निकाल लिया था।
तीनों पीड़ितों को कांदिवली में स्थित बीएमसी के बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक और पीड़ित को रात करीब 10.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों मृतकों की पहचान सूरज केवट (18) और बिकास केवट (20) के तौर पर हुई है। जबकि रामलगन केवट (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
22 Mar 2024 11:38 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
