
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कार का गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Accident) में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले सतारा (Satara) से मुंबई (Mumbai) की ओर आ रहे थे। तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा महाराष्ट्र के सतारा जिले स्थित वाई (Wai) में हुआ। अचानक ब्रेक लगने के कारण रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख रामदास अठावले की कार एक कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़े-‘विपक्ष ने मुझे 104वीं गाली दी, औरंगजेब कहा...’, PM मोदी ने संजय राउत को दिया करारा जवाब
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक मारने के बाद आरपीआई नेता की कार कंटेनर से टकरा गई। सौभाग्य से दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
सतारा के एसपी समीर शेख ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री अठावले सुरक्षित है और दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में अठावले दूसरे वाहन से मुंबई के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
21 Mar 2024 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
