28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: गोरेगांव फिल्म सिटी में 60 फीट लंबी दीवार ढही, 2 की मौत, एक गंभीर

Goregaon Film City: मुंबई में फिल्म सिटी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 25, 2024

goregaon_film_city_wall.jpg

गोरेगांव फिल्म सिटी में गिरी दीवार

मुंबई (Mumbai News) की मशहूर गोरेगांव फिल्म सिटी में बड़ा हादसा हुआ है। फिल्म सिटी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में एक शख्स के घायल होने की भी खबर है। इस घटना में मरने वाले दोनों लोग मजदूर थे। दीवार उनके ऊपर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। आरे कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार रात फिल्म सिटी गेट नंबर-2 के पास प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार अचानक ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़े-चटक धूप, हाई पारा... और अब बेमौसम बारिश! महाराष्ट्र में फिर करवट लेगा मौसम

फिल्म सिटी के अंदर एक बिल्डिंग की दीवार गिरने की सूचना स्थानीय पुलिस को शाम करीब 6.30 बजे मिली। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रल्हाद विश्वास के तौर पर हुई है, जबकि 29 वर्षीय विक्रम मंडल घायल है।

मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले तीन लोगों को बाहर निकाला गया था। घटनास्थल पर भेजी गई 108 एंबुलेंस के ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने सिंटू और जयदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रम को निजी एंबुलेंस से एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल भेजा गया। उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास दीवार बनाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारी ने बताया कि जो दीवार ढही है वह फिल्म सिटी के अंदर एक निर्माणाधीन स्टूडियो की थी। वह रिटेनिंग वॉल थी, जो ढह गई है। बीएमसी द्वारा रिटेनिंग वॉल बनाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। एक सरकारी संगठन होने के नाते फिल्म सिटी की अपनी पर्यवेक्षी टीम है।