
मुंबई में समुद्र में डूबने से दो की मौत
मुंबई के वर्ली इलाके के हाजी अली (Haji Ali) में अस्थि विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसे में दो लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन लोग अस्थियां विसर्जित करने समुद्र में गए थे। तेज लहरों की चपेट में आकर तीनों पानी में बह गए।
इस हादसे में संतोष विश्वेश्वर (51) और कुणाल कोकाटे (45) की डूबने से मौत हो गई, जबकि संजय सर्वणकर (58) को समय रहते बचा लिया गया। उन्हें तत्काल नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में शनिवार को अस्थि विसर्जन के लिए गए दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना हाजी अली स्थित ‘लोटस जेट्टी’ के पास हुई। पुलिस को शाम करीब 5.40 बजे हादसे की सूचना मिली।
जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड कि टीमें मौके पर पहुंची. बाद में मछुआरों की मदद से तीनों लोगों को समुद्र से बाहर निकाला गया और नायर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कोकाटे और विश्वेश्वर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद से हाजी अली और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान समुद्र में उतरते समय सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा उपायों के समुद्र में न जाएं।
Updated on:
29 Jun 2025 09:29 am
Published on:
29 Jun 2025 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
