
पत्रिका फोटो
Mumbai Ahmedabad Highway Crime: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शव मिलने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। रविवार शाम विरार फाटक के पास कूड़े के ढेर में एक 45-50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, हालांकि उसकी सफेद दाढ़ी से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई से सटे वसई-विरार नगर निगम क्षेत्र में पिछले दो हफ्तों से सनसनी फैली हुई है। बीते 16 दिनों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 5 शव बरामद किए हैं। इस खौफनाक सिलसिले की शुरुआत 21 मार्च को हुई, वसई-विरार में लाशों के मिलने का सिलसिला पिछले 16 दिनों से थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं सिर कटी लाश तो कहीं सड़े-गले शव मिलने से सवाल उठ रहे हैं। विरार पूर्व के शिरवली में एक महिला के सड़े-गले शव के मिला था। पुलिस की मुस्तैदी से इस मामले का खुलासा हुआ कि महिला की हत्या खुद उसके पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामलों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम फिर कचरे के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांडवी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वसई-विरार-नालासोपारा इलाके में लगातार शव मिलने के कारण रहवासियों में डर का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं में लगातार सामने आ रही है। 21 मार्च को शिरवली विरार-पूर्व में महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया, जबकि 5 अप्रैल को विरार-फाटा में पुलिस ने 45-50 उम्र के एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद की है।
Published on:
06 Apr 2026 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
