9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: ‘अंधेरी के राजा’ के दर्शन करने है तो पहनने होंगे ये कपड़े, भक्तों के लिए ड्रेस कोड, करोड़ों का बीमा

Andhericha Raja: गणेश भक्तों की सुरक्षा के लिए 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मंडप परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 17, 2023

andhericha_raja_darshan.jpg

मुंबई के 'अंधेरीचा राजा' गणपति

Mumbai Ganeshotsav 2023: मुंबई में भक्त 19 सितंबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय गणपति उत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के आगमन में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। बप्पा के स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी है। जगह-जगह मंडप सजाए गए हैं। मंडप अलग-अलग थीम से सजाये गए हैं। कुछ जगहों पर चंद्रयान और सोलर मिशन का भी जिक्र किया गया हैं।

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई में विशेष व्यवस्था की जाएगी। गणेश मंडलों ने भी सभी सुरक्षा-सावधानियां बरती हैं। कुछ जगहों पर भक्तों के लिए कुछ नियमावली भी तैयार की गयी है। किसी भी दुर्घटना की स्थिती में इनश्योरेंस भी कराया गया है। इस साल भी प्रसिद्ध ‘अंधेरी के राजा’ (अंधेरीचा राजा) गणपति मंडल ने ड्रेस कोड लागू किया है। कोई भी छोटे कपड़े पहनकर दर्शन नहीं कर सकता है। इस साल अंधेरी के राजा की स्थापना को 58 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra Rain: बारिश के साथ होगा बप्पा का आगमन? जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम


आम से लेकर खास तक के लिए ड्रेस कोड

‘अंधेरी के राजा’ मंडल ने गणेश भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। इसके मुताबिक, हाफ पैंट और मिनी स्कर्ट पहनकर भक्त ‘अंधेरी के राजा’ बप्पा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ड्रेस कोड बताने वाला बोर्ड मंडप के बाहर और अंदर लगाया गया है। जिसमें किस प्रकार की ड्रेस की अनुमति है और किस प्रकार की ड्रेस की अनुमति नहीं है, इसकी तस्वीरें भी हैं। उन्होंने बताया कि पंडाल में दर्शन करने आने वालों से किसी भी प्रकार का धन या चढ़ावा नहीं लिया जाता है, सिर्फ नारियल चढ़ाने की अनुमति है।

लुंगी और फुल पैंट की व्यवस्था

जो भक्त यहां हाफ पैंट और स्कर्ट पहनकर आएंगे, उनके लिए मंडप में लुंगी और फुल पैंट रखा गया है। मंडल की ओर से हाफ पैंट व स्कर्ट पहनकर आने वाले महिला व पुरुषों को लुंगी व फुल पैंट दिया जायेगा। जिसे पहनकर वह बप्पा के दर्शन कर सकेंगे। मंडल द्वारा यह नियम 15 वर्षों से लागू किया गया है।

मशहूर हस्तियों के लिए भी नियम

‘अंधेरी का राजा’ देखने के लिए फिल्मी सितारे और नेता भी आते हैं। उन्हें भी ड्रेस कोड का पालन करना पड़ता है। मंडल ने इस बार भी अनोखी थीम से सजावट की है। इस बार छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की थीम है। पूरे मंडप को रायगढ़ किले की तरह बनाया गया है।

55 CCTV और 8.31 करोड़ का बीमा

गणेश भक्तों की सुरक्षा के लिए 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मंडप परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है। साथ ही 8.31 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया है। एंबुलेंस, डॉक्टर, नर्स की व्यवस्था की गयी है। जबकि नानावटी अस्पताल के साथ समझौता भी किया गया है।