14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: बांद्रा में 500 रुपये के लिए दो भाइयों ने की युवक की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, गिरफ्तार

Mumbai Bandra News: बांद्रा पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई। जहां एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव पर चाकू मारने के निशान थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 11, 2023

Thane police crime

पेट्रोलिंग करते पुलिसकर्मी (File Photo)

Mumbai Crime News: मुंबई के बांद्रा इलाके से चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 500 रूपये के लिए हुए विवाद के बाद एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात मोबाइल फोन बनवाने को लेकर हुई।

एक पुलिस अधिकार ने बताया कि बांद्रा उपनगर में रहने वाले दो भाइयों- शादाब चंद मोहम्मद खान और शानू खान को 25 वर्षीय नाज़िम इफ्तिकार खान की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले शादाब के हाथ से फिसलकर नाजिम का फोन टूट गया था। जिसे बनवाने में एक हजार रूपये खर्च हुए। हालांकि शादाब ने नाजिम की पत्नी को 500 रुपये दिए थे। लेकिन जब नाजिम ने शादाब से और 500 रुपये मांगे तो कथित रूप से उनमें झगड़ा हो गया। यह भी पढ़े-पत्रकार शशिकांत की हत्या के मास्टरमाइंड को जानते हैं फडणवीस, संजय राउत का सनसनीखेज दावा; SIT जांच के आदेश


ऐसे शुरू हुआ झगड़ा

अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई। जहां एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव पर चाकू मारने के निशान थे। छानबीन के बाद मृतक की पहचान नाजिम खान के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक और दोनों आरोपी बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में रहते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने मोबाइल मरम्मत करवाने के लिए खान की पत्नी को 500 रुपये दिए और बाकी पैसे रात 12 बजे से पहले देने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाकि के 500 रुपयों को लेकर मृतक और आरोपियों में बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर खान के सीने में वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पीड़ित खान को जब अस्पताल ले जाया गया तो भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।