
बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदा शख्स, तलाश जारी
Mumbai Bandra Worli Sea Link: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) से कूदकर एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सोमवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति ने सी लिंक पर बीच में कार रोकी और अरब सागर में कूद गया। मुंबई पुलिस ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) और तटरक्षक बल (Coast Guard) की मदद से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। तलाशी अभियान में हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नेवी, कोस्ट गार्ड और अन्य टीमें बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स कार से बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गुजर रहा था। जब कार सी लिंक के बीच में पहुंची तो उसने कार रोकी और सीधे समुद्र में छलांग लगा दी। यह भी पढ़े-जापानी गुड़िया की तरह हैं शरद पवार... नितिन गडकरी ने BJP कार्यकर्ताओं के बीच ली चुटकी
अधिकारियों को जैसे ही सी लिंक से आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिली, वर्ली खाड़ी (Worli Bay) में तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में एक दुर्घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहे 55 वर्षीय व्यक्ति ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से छलांग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सामने आई चौंकाने वाली वजह!
एक अधिकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने परिजनों से भी कहा था कि वह अपनी जान दे देगा। हालांकि पुलिस उसके इस चरम कदम के पीछे का मकसद जानने के लिए छानबीन कर रही है।
मालूम हो कि बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को सुसाइड प्वाइंट भी माना जाता है। यहां से लोगों के आत्महत्या करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा तो सी-लिंक पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
Published on:
31 Jul 2023 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
