5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में बेस्ट बस सेवा लड़खड़ाई, अचानक हड़ताल पर गए कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, जानें क्या है मांग

BEST Driver Strike: बुधवार सुबह अचानक हुई हड़ताल से मुंबई और पड़ोसी शहरों ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर के कई मार्गों पर बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 02, 2023

best_bus strike.jpg

मुंबई में बेस्ट बस सेवा प्रभावित

Mumbai BEST Bus: मुंबई के हजारों लोगों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहा। दरअसल वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर वेट लीज पर काम करने वाले ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने से मुंबई में बस सेवाएं प्रभावित हुई। यह हड़ताल विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर बस डिपो से जुड़े निजी बस ऑपरेटर SMT (Daga Group) के कर्मचारियों ने किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह अचानक हुई हड़ताल से मुंबई और पड़ोसी शहरों ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर के कई मार्गों पर बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित हुईं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बेड़े में लगभग 3,600 बस शामिल है, जिससे प्रतिदिन लाखों यात्री सफ़र करते है। कई जगहों पर हड़ताल से यात्रियों को बड़ी असुविधा हो रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में अगले चार दिन होगी मूसलाधार बारिश, मुंबई-पुणे समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी


पहले भी हुई थी अचानक हड़ताल

यह पहली बार नहीं है जब कर्मचारी अचानक हड़ताल पर गए है, इससे पहले 18 जुलाई को वडाला बस डिपो में वेट लीज बसों के 30 ड्राइवर अचानक हड़ताल पर चले गए थे। बता दें कि बेस्ट उपक्रम मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की जरुरत को पूरा करने के लिए वेट लीज मॉडल पर निजी ठेकेदारों से बसें किराए पर लेती है। वेट लीज मॉडल के तहत, निजी ऑपरेटर ड्राइवरों के रखरखाव, ईंधन और वेतन की जिम्मेदारी उठाते हैं। यह भी पढ़े-मुंबई के लोगों को BEST ने दी खुशखबरी, अब वीकेंड और छुट्टियों के दिन चलेंगी ज्यादा बसें

क्या है मांग?

आज सुबह से ही कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और बेहतर सेवाओं की मांग को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि BEST और नगर पालिका के बजट को मिला दिया जाए। इससे कार्यक्षमता और जवाबदेही बेहतर होगी। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने और क्षतिग्रस्त बसों को उपयोग में लाने से पहले पूरी तरह से मरम्मत करने का भी आह्वान किया है।

गौरतलब हो कि 75 वर्ष पुरा कर चुकी बेस्ट मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा मुहैया कराती है और इसके 3,600 बसों के बेड़े में 400 से अधिक ई-बसें शामिल हैं।