
मुंबई में भयानक सड़क हादसा
Mumbai Sion News: मुंबई के सायन इलाके में एक भीषण हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने कहा कि रविवार को एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह भयानक हादसा सायन अस्पताल (Sion Hospital) के पास हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। तीनों घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मुंबई के मानखुर्द इलाके (Mankhurd News) के रहने वाले हैं और वे सभी पार्टी के लिए मरीन ड्राइव (Marine Drive) जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गयी थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई। यह भी पढ़े-Thane: टैंकर-कार में टक्कर, फिर बहस... और मौत, पत्नी ने बताया कैसे बुजुर्ग के साथ हुई अमानवीय घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कार डिवाइडर से टकराई, कार के दरवाजे लॉक हो गए और कार में आग लग गयी। जिस वजह से पीड़ितों को कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे की सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक कार आग पूरी तरह जल चुकी थी। आखिरकार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों भाइयों के नाम अजय वाघेला और प्रवीण वाघेला हैं।
इससे पहले, बुधवार को पालघर जिले (Palghar News) में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मुंबई (Mumbai) से गुजरात (Gujarat) जा रहे थे, तभी चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए भेजा गया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: पालघर में ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 47 छात्रों समेत 55 यात्री घायल
Published on:
11 Sept 2023 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
