31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में मध्य रेलवे के 14 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, देखें लिस्ट

Mumbai Station Redevelop: पीएम मोदी ने आज 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इसमें महाराष्ट्र के 44 स्‍टेशन भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 06, 2023

mumbai_local_train_news.jpg

मुंबई लोकल में महिला यात्री से छेड़छाड़

Amrit Bharat Station Scheme: भारतीय रेलवे ने देशभर में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 अगस्त) इस योजना के भाग के रूप में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने आज देश ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। इस में महाराष्ट्र के 44 स्‍टेशन भी शामिल हैं। आज महाराष्ट्र के इन 44 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखी गई है। यह भी पढ़े-मुंबई पुलिस को मिली लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 44 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। जबकि सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन के 15 स्टेशनों का एबीएसएस (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत कायाकल्प किया जाएगा। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी विभिन्न आधुनिक यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं मुंबई डिवीजन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित होने वाले रेलवे स्टेशनों की सूची और इन स्टेशनों पर क्या बदलाव किया जायेगा।

मुंबई डिवीजन के भायखला, चिंचपोकली, परेल, माटुंगा, कुर्ला, विद्याविहार, विक्रोली, कांजुरमार्ग, मुंब्रा, दिवा, शहाड, टिटवाला, वडाला रोड, सैंडहर्स्ट रोड, इगतपुरी स्टेशन शामिल है। यह पुनर्विकास बेहतर तरह से डिजाइन किए गए ट्रैफिक सर्कुलेशन, इंटर-मोडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए दिशा-निर्देश सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा। स्टेशन इमारतों के डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होंगे।