6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफाल घोटाले में सीबीआई जांच से डरे पीएम मोदी : संजय निरुपम

संजय निरुपम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि...

2 min read
Google source verification
congress protest

congress protest

(मुंबई): कांग्रेस रफाल डील को मुद्या बनाकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। रफाल को लेकर मचे घमासान के बीच ही उपजे सीबीआई विवाद ने मोदी सरकार की परेशानी को और बढ़ा दिया है,या यूं कहे कि केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के हाथों एक और मुद्या लग गया है। मुंबई से कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने इन दोनों मुद्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आडे हाथ लेते हुए कहा कि सीबीआई चीफ को अचानक उनके पद से हटाए जाने से जनता को आभास हो गया है कि पीएम मोदी रफाल घोटाले की जांच से घबरा गए हैं।


केंद्र सरकार के खिलाफ मुंबई कांग्रेस का प्रदर्शन

रफाल घोटाले से जुडे कई अहम सबूत सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के हाथ लग गए थे, जिसके चलते उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने रातों-रात उनके पद से हटा दिया। प्रधानमंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र की गरिमा को धूमिल करने में लगे हुए हैं। यह सभी बातें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने कही। मुंबई कांग्रेस की तरफ से भाजपा सरकार और सीबीआई के विरोध में मुंबई के बांद्रा स्थित बीकेसी में सीबीआई कार्यालय के सामने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान संजय ने यह सभी बातें कही।


भाजाप पर लगाए आरोप

संजय निरुपम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष होकर कार्य करने वाली देश की सीबीआई जैसी ऐजेंसी पर भी अब प्रधानमंत्री ने तोहमत लगाते हुए उसे शक के कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। सीबीआई चीफ को अचानक उनके पद से हटाए जाने से जनता को आभास हो गया है कि पीएम मोदी रफाल घोटाले को जांच से घबरा गए हैं।

कांग्रेसियों को गिरफ्तारी...


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए जहां सीबीआई चीफ को हटा दिया, वहीं राकेश अस्थाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें स्थानांतरित कर काला पानी के लिए अंडमान और निकोबार भेज दिया है। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान प्रिया दत्त, एकनाथ गायकवाड, भालचंद्र मुणगेकर, जावेद खान, सुरेश शेट्टी, चरण सिंग सप्रा, चंद्रकांत हंडोरे, अशोक जाधव, युसूफ अब्राहनी, बलदेव खोसा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी।