12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र ATS को सौंपी गई पनवेल हेरोइन बरामदगी की जांच, पंजाब पुलिस की मदद से पकड़ी गई थी 362 करोड़ की ड्रग्स

Navi Mumbai Drugs Case: बीते महीने ही नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल के अजीवली गांव (Ajivali Village) में नवकर लॉजिस्टिक्स (Navkar Logistics) के कंटेनर में 362.59 करोड़ रुपये मूल्य की 72.5 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की थी। कथित तौर पर यह ड्रग्स कंटेनर में छह महीने से अधिक समय से छिपाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 07, 2022

Navi Mumbai Police busted large consignment of drugs

नवी मुंबई पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप

Navi Mumbai Drugs Racket Busted: मुंबई से सटे पनवेल (Panvel) में 362 करोड़ रुपये की हेरोइन (Heroin) की जब्ती का मामला एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को सौंप दिया गया है। अब तक नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) इस मामले की जांच कर रही थी।

बीते महीने ही नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल के अजीवली गांव (Ajivali Village) में नवकर लॉजिस्टिक्स (Navkar Logistics) के कंटेनर में 362.59 करोड़ रुपये मूल्य की 72.5 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की थी। कथित तौर पर यह ड्रग्स कंटेनर में छह महीने से अधिक समय से छिपाया गया था। महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक (DGP) शुक्रवार को एक आदेश जारी कर मामले को एटीएस (Anti-Terrorism Squad) को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़े-Mumbai: इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, कंटेनर से 362 करोड़ की हेरोइन जब्त; ठाणे से पकड़ा गया 460 किलो गांजा

एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस द्वारा मामले के दस्तावेज भी एटीएस को सौंप दिए है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी वह है जिसके नाम पर यह खेप न्हावा शेवा बंदरगाह (Nhava Sheva Port) पर पहुंची थी जबकि दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति एजेंट है। इसलिए इन दोनों व्यक्तियों की कस्टडी भी एटीएस को सौंपी जाएगी।”

नवी मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई की थी और 14 जुलाई को कंटेनर से ड्रग्स जब्त किए। दरअसल पंजाब पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर 75 किलोग्राम हेरोइन मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर एक कंटेनर से पकड़ी थी। इस जब्ती के 72 घंटे से भी कम समय में पनवेल में बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गयी।