
,,,,,,,,
Mumbai Airport Gold Seized: आजकल कुछ लोग आसान तरीके से पैसा कमाने के लिए सोने की तस्करी जैसा गैरकानूनी काम कर रहे हैं। लेकिन कभी न कभी इन अपराधियों का पुलिस के हाथ लगना तय होता हैं। ऐसे ही एक मामले का मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर कस्टम डिपार्टमेंट ने पर्दाफाश किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स के अधिकारियों ने सूडानी यात्री द्वारा पहने गए विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में उसके कुछ साथियों पर भी क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़े-Pune: सीरम इंस्टिट्यूट से 1 करोड़ रुपये की ठगी, जालसाजों ने CEO अदार पूनावाला के नाम पर लगाया चूना
अधिकारियों के अनुसार, सूडान (Sudan) के एक नागरिक को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट से 12 किलो सोना बरामद हुआ है, जो तस्करी कर मुंबई लाया जा रहा था। कस्टम अधिकारीयों ने सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू ही की थी कि आरोपी के कुछ साथियों ने हंगामा करन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी को भगाने की कोशिश में उसके साथियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन सभी को बाद में काबू में कर लिया गया। सोने के तस्कर सहित सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारीयों ने बताया कि तस्करी के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 6 को निर्वासित किया जा रहा है।
Published on:
11 Sept 2022 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
