
Crime
मुंबई के ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। पति ने बिजली के करंट की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया । जिससे हत्या का सबूत खत्म कर सके। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एक व्यक्ति को 26 वर्षीय एक युवक के अपनी पत्नी के साथ संबंध होने की आशंका में हत्या कर दी है। पति ने बिजली के झटके देकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें: Patra Chawl Land Scam: क्या है पात्रा चॉल जमीन घोटाला, जिसमें फसे शिवसेना नेता संजय राउत; इन बिंदुओं में समझें
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जयेश वालिम्बे का शव 22 जुलाई को मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी पुंडलिक वालिम्बे ने बिजली का झटका देकर उसको मौत के घात उतार दिया था। जयेश के परिवार वालों ने खिनावली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही युवक की तलाश हो रही थी। जयेश का शव मिलने के बाद परिवार वालों ने शव की पहचान की। साथ ही पुंडलिक पर हत्या और सबूत मिटाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या और सबूत को खत्म का मामला दर्ज कर लिया है।
Updated on:
31 Jul 2022 04:15 pm
Published on:
31 Jul 2022 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
सुनवाई के बाद राजपाल यादव के वकील का बड़ा दावा, बोले- आधे पैसे दे दिए…, जानें क्यों नहीं मिली जमानत?

