6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: वीडियो सेक्स कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 महिलाएं बचाई गई, कई छात्राएं भी शामिल

Mumbai Call Center Raid: हाल ही में मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी कर 17 महिलाओं को छुड़ाया था, जिन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था। वहीँ, पुलिस ने दलालों के तौर पर काम करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 30, 2022

Mumbai App Cab drivers looting gang

मुंबई पुलिस ने लूटपाट के आरोप में 4 को गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: मुंबई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील काम करवाने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच ने यहां से 17 महिलाओं को छुड़ाकर फोन और वीडियो सेक्स कॉल सेंटर चलाने वाले को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कॉल सेंटर एक सेक्स कॉल सेंटर की तरह काम करता था, जहां महिलाओं द्वारा फोन कॉल या वीडियो कॉल के जरिए अश्लील काम करवाया जाता था। आरोपी ने एक एप्लिकेशन बनाया था जिसके जरिए वह ग्राहकों को अपने कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं से जोड़ता था और फिर कॉल करने वाले की मांग के अनुसार फोन कॉल या वीडियो कॉल पर अश्लीलता परोसी जाती थी। यह भी पढ़े-KRK Arrest: कमाल खान की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित ट्वीट मामले में मुंबई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बताया जा रहा है कि इस सेक्स कॉल सेंटर में काम करने वाली कुछ लड़कियां अभी पढ़ रही हैं। वह केवल वित्तीय संकट के कारण यह काम करने के लिए मजबूर है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उनसे गंदा काम करवाता था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 ने फोन और वीडियो सेक्स कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 17 महिलाओं को बचाया। जिनमें से कुछ छात्राएं थीं। कॉल सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। वह इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 270 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक चार्ज करता था। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

इसी महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी कर 17 महिलाओं को छुड़ाया था, जिन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था। वहीँ, पुलिस ने दलालों के तौर पर काम करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने 5 अगस्त को यह कार्रवाई की थी। अधिकारी ने कहा, "एक महिला द्वारा चार अगस्त को आरोपी राजू और साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। दोनों मानव तस्करी रैकेट में शामिल थे।"