6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के अंधेरी में ‘अग्निकांड’, 90 फीसदी झुलसा शख्स, कई कारें जलकर खाक

Mumbai Fire: पुलिस ने बताया कि आग में एक शख्स बुरी तरह झुलस गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 13, 2023

fire_car_mumbai.jpg

मुंबई में इमारत के बाहर खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक

Andheri Mahakali Fire News: मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार को तड़के एक इमारत के बाहर खाड़ी कुछ कारों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक 45 वर्षीय शख्स बुरी तरह झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, अंधेरी (पूर्व) में महाकाली केव्स रोड पर ट्रांस रेजिडेंसी (Trans Residency) के सामने पर्किंग में खड़े वाहनों में देर रात करीब करीब ढाई बजे आग लग गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर 2 बजकर 45 मिनट पर काबू पाया गया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: फायर कैंडल कंपनी में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में फारूक सिद्दीकी (45) झुलस गया और तीन वाहन जलकर खाक हो गए। सिद्दीकी को पहले नगर निगम (बीएमसी) के ट्रॉमा केयर अस्पताल में ले जाया गया और फिर कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पीड़ित 90 प्रतिशत तक जल गया है और हालत गंभीर है।

इससे पहले रविवार रात मुंबई के बोरीवली (Borivali News) में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक चलते मिक्सर ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना एक्सप्रेस हाईवे पर देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास हुई।