
Malabar Hill Building Soham Apartment Fire: मुंबई में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गयी। दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में आज सुबह करीब 11 बजकर 18 मिनट पर 21 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, मालाबार हिल के तीन बत्ती नाका स्थित सोहम अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लगी। घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि करोड़ों रुपये का फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़े-Mumbai Fire: फायर ब्रिगेड की देरी से गोरेगांव अग्निकांड में हुआ ज्यादा नुकसान! मंत्री बोले- चूक तो हुई है
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की आग बुझाने की दो गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि यह आग लेवल-1 की थी। आग पर काबू पा लिया गया है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि जांच के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। बीएमसी ने बताया कि आग 21 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर सैंपल फ्लैट में लगी। आग इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, एसी यूनिट तक ही सीमित थी।" सुबह करीब 11.38 बजे फायर ब्रिगेड आग बुझाने में सफल रही।
मालूम हो कि 6 अक्टूबर को मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक एसआरए की इमारत में भीषण आग लग गयी थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गोरेगांव पश्चिम में जय संदेश भवन में रात करीब 3 बजे भयानक आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कई मंजिलों तक फैल गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल है।
Published on:
19 Oct 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
