26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में फिर भीषण आग, वर्ली के इंडस्ट्रियल एस्टेट में लाखों का सामान जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Mumbai Worli Fire: आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। अधिकारी जांच कर रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 09, 2024

mumbai_worli_fire.jpg

मुंबई के वर्ली इलाके के इंडस्ट्रियल एस्टेट में मौजूद एक गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वर्ली इलाके के गांधी नगर में इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एक इमारत में आज आग लग गई। आग सुबह 10:45 बजे दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद गोदाम में भड़की। यह भी पढ़े-समोसे में निकला कंडोम, गुटखा और पत्थर... टाटा मोटर्स की कैंटीन में चौंकाने वाली घटना, 5 लोगों पर FIR

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया और आग एक कार्यालय तक सीमित रही। इस दौरान आग की लपटे इमारत से उठती दिखी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा मुंबई पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बीएमसी के स्थानीय अधिकारी, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) और अन्य संबंधित एजेंसियां मौजूद रहीं। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग