
दहिसर इलाके में लगी आग
मुंबई के दहिसर इलाके में एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दहिसर पूर्व के इमारत में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दहिसर पूर्व इलाके में एक इमारत में आज दोपहर में आग लगने से इलाके में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिससे लोगों को घुटन महसूस होने लगी। यह भी पढ़े-मुंबई में बम धमाके की आतंकी साजिश, कल्याण स्टेशन के बाहर मिले 54 डेटोनेटर
आग इतनी भयानक थी कि इमारत में कई जगहों से धुआं निकल रहा था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद इलाके के नागरिकों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड के कर्मी और दहिसर पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।
आग बुझाने में कामयाबी मिल गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि कहीं कोई शख्स इमारत में फंसा तो नहीं है। आग से इमारत को काफी नुकसान हुआ है।
आग के कारण इलाके में काला धुआं फैल गया-
Published on:
21 Feb 2024 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
