
वर्सोवा के पास मछली पकड़ने वाली नाव डूबी
Fishing Boat Sank in Mumbai: मुंबई के वर्सोवा तट (Versova Shore) से लगभग तीन किलोमीटर दूर अरब सागर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। शनिवार रात में मछली पकड़ कर लौट रही एक नाव समुद्र में डूब (Fishing Boat Capsized) गई। इस नाव पर तीन मछुआरे (Fisherman) सवार थे, जिनमें से एक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गया, जबकि एक का शव रविवार को मिला। हालांकि एक अन्य मछुआरे की तलाश अभी भी जारी है।
वर्सोवा गांव के देवाची वाडी के विजय बमानिया (35), उस्मानी भंडारी (22) और विनोद गोयल (45) समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। शनिवार रात लौटते समय वर्सोवा तट से तीन किमी दूर उनकी नाव पलट गई। घंटों तक तैरकर 35 वर्षीय विजय बामनिया (Vijay Bamania) देर रात किनारे तक पहुंचने में सफल रहे. जबकि 45 वर्षीय विनोद गोयल (Vinod Goel) का शव रविवार सुबह वर्सोवा के सिल्वर बीच (Silver Beach Versova) पर मिला। 22 वर्षीय तीसरे मछुआरे उस्मानी भंडारी (Usmani Bhandari) की तलाश जारी है, जिसके डूबने की आशंका है। यह भी पढ़े-ठाणे: भाइयों ने बहन के लिव-इन पार्टनर की हत्या की, उल्हास नदी में फेंका शव
वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है जब वर्सोवा गांव (Versova Village) से मछली पकड़ने वाली चार नावें समुद्र में निकलीं थी। प्रत्येक नाव पर तीन मछुआरे थे। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार ने कहा, "हाई टाइड और तेज़ हवा को देखते हुए चार में से तीन नावें किनारे पर लौट आईं। तट पर पहुंचने के बाद, पता चला कि एक नाव गायब थी। बाद में तैरकर आये विजय बामनिया ने अपनी नाव के पलटने की जानकारी दी।“
अलर्ट मिलने पर पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियों को सूचित किया और दो लापता मछुआरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि बामनिया को बहुत अधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लापता मछुआरे भंडारी के लिए तलाशी अभियान जारी है। अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मी, गोताखोर, लाइफ गार्ड, मछली पकड़ने वाली नौकायें भी शामिल है। जबकि लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) और हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है। उच्च ज्वार (हाई टाइड) के कारण तलाशी अभियान को बीच-बीच में रोकना भी पड़ रहा है।
Published on:
07 Aug 2023 12:54 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
