
महाराष्ट्र में एक ही दिन में दो बस हादसे
Shirdi Sai Baba Temple: महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मुंबई से गोवा जा रही एक यात्री बस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करुल घाट में बस ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण बस हादसे का शिकार बनी। प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर मुंबई से गोवा की ओर जा रही थी। सड़क किनारे नाले में जाने से तीन यात्रियों को चोटें आईं है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए गगनबावडा के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक, विनायक ट्रैवल्स की यह बस मुंबई से गोवा जा रही थी। गगनबावडा से कुछ दूरी पर करुल घाट पर हादसा हो गया, जिसमें 3 यात्री मामूली तौर पर जख्मी हो गए। गगनबावडा पहुंचने के बाद बस कुछ देर के लिए रुकी। इसके बाद फिर गोवा की ओर बस रवाना हुई। लेकिन घाट से कुछ दूरी पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में चली गई। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे की ‘गुप्त’ बैठक पर सियासत गरम, संजय राउत का BJP पर तंज, फडणवीस ने कही ये बात
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वैभववाडी के नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से पहले गगनबावडा और वहां से कोल्हापुर ले जाया गया। वहीँ, बस का चालक वाहन से नियंत्रण खोने के बाद कूदकर फरार हो गया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गोवा भेज दिया गया। गगनबावडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश कर रही है।
शिरडी में निजी बस डिवाइडर से टकराई
शिर्डी साईंबाबा मंदिर के पास एक निजी बस डिवाइडर से टकरा (Shirdi Bus Accident) गई। इससे बिजली का विशाल खंभा सड़क पर गिर गया। यह घटना साईं संस्थान भक्त निवास के सामने हुई है। दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था।
Published on:
13 Aug 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
