
मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल
Mumbai-Goa Vande Bhagat Express Train: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को जल्द एक और सेमी-हाई स्पीड वंदे भगत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन हुआ। 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कल मुंबई के CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से सुबह 5:30 बजे रवाना हुई और दोपहर 12.50 बजे गोवा के मडगांव (Madgaon) स्टेशन पर पहुँची।
अधिकारियों ने बताया कि वापसी में वंदे भारत की वही रेक दोपहर करीब 1.15 बजे मडगांव से रवाना हुई और रात 8:50 बजे सीएसएमटी पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि सीएसएमटी-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस (CSMT-Shirdi Vande Bharat Express) के रेक का उपयोग करके यह ट्रायल रन किया गया, क्योकि यह मंगलवार को नहीं चलती है। यह भी पढ़े-मुंबई से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक महीने में हुई बंपर कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई-गोवा के व्यस्त रूट के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है अभी वंदे भारत का यह आंतरिक परीक्षण था। फ़िलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की संभावना तलाश रहे हैं। गोवा में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने की वजह से इस रूट पर साल भर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है।
जहां तक सीएसटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस का सवाल है, यह दो स्टेशनों के बीच यात्रा के समय को करीब डेढ़ घंटे तक कम करेगा। वर्तमान में मुंबई से गोवा के लिए प्रतिदिन कई ट्रेनें चलती है, जिसकी एक तरफ की यात्रा लगभग आठ से नौ घंटे की होती हैं।
माना जा रहा है कि मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू होगी और यह मुंबई से चलने वाली चौथी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन होगी। मुंबई से वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं हैं- मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-गांधीनगर (Mumbai Central-Gandhinagar Capital Vande Bharat Express), मुंबई-साइनगर शिर्डी (Mumbai-Sainagar Shirdi Vande Bharat Express) और मुंबई-सोलापुर (Mumbai-Solapur Vande Bharat Express) वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।
Updated on:
17 May 2023 05:34 pm
Published on:
17 May 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
