
Goregaon
मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक नाबालिग लड़के पर यौन हमले का मामला सामने आया है। एक 13 वर्षीय के लड़के के साथ 6 लड़कों द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। ये सभी आरोपी लड़के भी नाबालिग हैं। एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों ने लड़के का एक वीडियो भी बनाया था। पीड़ित लड़के का आरोप है कि पिछले 5 महीने से उसका यौन शोषण हो रहा था।
बता दें कि इस घटना के बारे में मुबंई के गोरेगांव इलाके में वनराई पुलिस ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आईटी एक्ट, पोक्सो और आईपीसी की अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी और पीड़ित आसपास ही रहते हैं। यह भी पढ़ें: Mumbai Monkeypox: मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए प्रशासन हुआ चौकन्ना, नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है ये प्लान
इससे पहले 22 जुलाई को मुंबई के माहिम में एक नाबालिग लड़के द्वारा अपनी 4 साल की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। लड़के की उम्र 14 साल बताई गई है। उसे पोक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत हिरासत में लेकर डोंगरी के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
इससे पहल अप्रैल में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नौ साल के बच्चे पर यौन शोषण का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक बच्चे पर पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि तीन अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।
Published on:
26 Jul 2022 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
