1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल, घूमने और रहने के लिए बेस्ट- देखें पूरी लिस्ट

World Best Cities 2024: टाइम आउट ने 2024 के लिए न्यूयॉर्क शहर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बताया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 24, 2024

mumbai_city.jpg

मुंबई शहर

Mumbai Best City of India: दुनिया के सबसे अच्छे शहर कौन-कौन से हैं? इसका जवाब टाइम आउट ने हाल ही में आए एक रिपोर्ट में दिया गया है। टाइम आउट ने दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहरों की अपनी नई रिपोर्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट टाइम आउट इंडेक्स के आधार पर बनायीं गई है। इसमें 20 बेस्ट शहरों का चयन संपादकों के अपने नेटवर्क के साथ-साथ दुनिया भर के 20 हजार से अधिक शहरवासियों के सर्वेक्षण से किया है। मुंबई भी इस लिस्ट में शामिल है।

टाइम आउट इंडेक्स ने भोजन (गुणवत्ता और सामर्थ्य दोनों), संस्कृति, नाईट लाइफ, शहर में लोगों को कैसा महसूस होता है आदि मानदंड सर्वश्रेष्ठ शहरों को चुना है। सर्वेक्षण के अनुसार, इस लिस्ट में शामिल शहर न केवल घूमने के लिए बल्कि रहने के लिए भी बेहतरीन स्थान हैं। यह भी पढ़े-राममय हुआ महाराष्ट्र... दुनिया की सबसे बड़ी कड़ाही में बना 6 टन प्रसाद, CM शिंदे ने बजाया ढोल

टाइम आउट ने 2024 (Mumbai Best City) के लिए न्यूयॉर्क शहर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बताया है। सूची में न्यूयॉर्क शीर्ष पर है, इसके बाद केप टाउन, बर्लिन, लंदन और मैड्रिड का स्थान हैं। खास बात यह है कि अमेरिकी के तीन शहर टॉप 20 में शामिल हैं, जिनमें शिकागो 14वें नंबर पर है। शिकागो 2018 और 2016 में टाइम आउट की लिस्ट में टॉप पर था। इसमें अमेरिका का लॉस एंजिल्स शहर 17वें नंबर पर है।

हालांकि, दुनिया के टॉप 20 शहरों में एकमात्र भारतीय शहर मुंबई शामिल है। जो लिस्ट में 12वें स्थान पर है। टाइम आउट सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई भारत का सार समेटे हुए है। मुंबई में ऐतिहासिक गहराई से लेकर समकालीन जीवंतता, आध्यात्मिकता, आधुनिक जीवन का साक्ष्य बसता है। बॉलीवुड के मनमोहक आकर्षण और अरब सागर की हवा के सुखद स्पर्श इसे और भी बढाता है।

दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहर (World’s 20 Best Cities In 2024) -