16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में 6 हजार किलो वजनी लोहे का पुल हुआ चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Malad News: मलाड में 90 फीट पुराना पुल था। एक नाले के ऊपर यह लोहे का पुल बनाया गया था। अप्रैल 2023 तक इस पुल का उपयोग हो रहा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 08, 2023

maharashtra_police_pune.jpg

लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी

Mumbai Iron Bridge Stolen: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड में 6 हजार किलो वजनी लोहे का पुल चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी हुए धातु की बाजार कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया। चोरी के इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, मलाड में 90 फीट पुराना पुल था। एक नाले के ऊपर यह लोहे का पुल बनाया गया था। अप्रैल 2023 तक इस पुल का उपयोग हो रहा था। हालांकि नये पुल के निर्माण के बाद इस पुल को तोड़ दिया गया। लोहे को मलाड में ही सड़क के पास एक तरफ रखी हुई थीं। यह लोहा काफी समय से वहीं पड़ा हुआ था। यह भी पढ़े-Mumbai: सांताक्रूज में 8 मंजिला इमारत में लगी आग, 1 की मौत, रहवासियों की सूझबूझ से टला हादसा

लेकिन कुछ दिन पहले रोड से अचानक लोहे का पुल गायब हो गया। पुल के मलबे को निपटान की जिम्मेदारी अडानी इलेक्ट्रिसिटी के पास थी। लेकिन जब कंपनी के लोग मौके पर पहुंचे तो लोहा नहीं मिला। आख़िरकार 26 जून को कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जिस स्थान पर पुल का लोहा रखा गया था वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इससे शुरुआत में पुलिस की जांच में बाधा आई। लेकिन आसपास के परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे में गुनाह कैद हो गया था। पुलिस टीम ने जब कैमरों की फुटेज चेक किये तो 11 जून एक बड़ा ट्रक वहां से जाता दिखा।

पुलिस ने जब ट्रक की पड़ताल की तो सारा मामला सामने आ गया। ट्रक के मालिक के बारे में पता लगाया गया। गहन जांच के बाद पता चला कि ट्रक का इस्तेमाल 11 जून को किया गया था। जांच में पता चला कि गैस कटर की मदद से सड़क किनारे रखे लोहे को काटकर ट्रक में लोड किया गया और दूसरी जगह ले जाया गया।

इसके बाद पुलिस की जांच को एक दिशा मिल गई। जिसके आधार पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच से पता चला कि गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक नए पुल के निर्माण काम में मजदूर था। पुलिस ने चोरी का लोहा बरामद कर कंपनी को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।