
दोस्त की पत्नी से था अफेयर, पहले पिलाई शराब फिर की हत्या (File)
Mumbai Kandivali Murder: मुंबई पुलिस ने कुछ ही घंटों में प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना कांदिवली के दामू नगर (Damu Nagar) इलाके की है। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने 34 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव को इलाके के सुनसान जगह पर फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।
कांदिवली पूर्व के दामू नगर इलाके में सोमवार को 34 वर्षीय योगेश कांबले का शव सुनसान जगह पर मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मौत की वजह और जिस स्थान पर शव मिला था, उन सब परिस्थितियों की जांच की गयी तो निर्मम हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को मृतक के दोस्त रवींद्र गिरी पर संदेह हुआ। यह भी पढ़े-मुंबई: ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत, पढ़ाने के बहाने छात्रा से किया गंदा काम; 4 साल की बच्ची से रेप
मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी रवींद्र गिरी का मृतक योगेश कांबले की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। इसलिए उसने पत्थर से कांबले की हत्या कर दी। फिर गिरी ने इस हत्या को हादसा दिखाने के लिए षड्यंत्र रचा। उसने पत्थर को अपने बैग में छिपा लिया।
समता नगर पुलिस ने रवींद्र गिरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। स्थानीय निवासियों से पूछताछ में पता चला कि योगेश कांबले और आरोपी रवींद्र गिरी (34 वर्ष) ने रात में साथ शराब पी थी।
पुलिस ने रवींद्र गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। गिरि ने खुलासा किया कि उसका मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसलिए गिरि ने योगेश कांबले को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनायीं। वह उसे एक खनन क्षेत्र में ले गया जहां उसने उसके सिर पर पत्थर से वार किया। वारदात के दौरान दोनों के नशे में होने की आशंका है। उसने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।
Published on:
04 Dec 2023 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
