
Vande Bharat Express : केंद्र सरकार मुंबईवासियों को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रही है। जल्द ही मुंबई को सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती है। यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई-पुणे-कोल्हापुर रूट पर चलायी जा सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने से मुंबई, पुणे और कोल्हापुर के बीच यात्रा तेज और अधिक सुविधाजनक बनेगी।
मध्य रेलवे (Central Railway) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मुंबई और कोल्हापुर के बीच सबसे तेज ट्रेन महालक्ष्मी एक्सप्रेस (Mahalaxmi Express) है जो लगभग 10.30 घंटे में 518 किमी की दूरी तय करती है। महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति 48.94 किमी प्रति घंटा है।
हालांकि वंदे भारत नई तकनीक से लैस होने की वजह से इस रूट पर अधिक तेजी से चल सकती है, इससे यात्रा के समय में काफी कमी आने की उम्मीद है। फिलहाल मुंबई से चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
मुंबई से पुणे को जोड़ने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। वहीँ, इसके साथ मध्य रेलवे मुंबई से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा, जबकि पश्चिम रेलवे मुंबई और गुजरात के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन जारी रखेगा। पश्चिम रेलवे पर मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलती है।
वहीँ, महाराष्ट्र में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी, जिसमें नागपुर और पुणे की मौजूदा सेवाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो और रूटों- नागपुर-सिकंदराबाद और पुणे-हुबली के बीच वंदे भारत जल्द ही शुरू किए जाने की उम्मीद है।
Updated on:
14 Sept 2024 11:55 am
Published on:
13 Sept 2024 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
