26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Local Train: मुंबई सेंट्रल में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, वेस्टर्न लाइन का शेड्यूल बिगड़ा

Mumbai Local Train Accident: रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रभावित कोच को पटरी पर रखने का काम जारी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 04, 2023

mumbai_local_train_Western line

मुंबई सेंट्रल स्टेशन के पास पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, यातायात ठप

Mumbai Local Train Derail: मुंबई में हजारों रेल यात्रियों के लिए आज (बुधवार) का दिन परेशानी भरा रहा। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Mumbai Central Station) के पास लोकल ट्रेन के पटरी से उतर गयी। जिसके कारण वेस्टर्न लाइन (Western Railway) पर उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। चर्चगेट और बोरीवली के बीच की लोकल ट्रेन का शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टर्न लाइन के मुंबई सेंट्रल स्टेशन (Mumbai Local Western Line) के पास धीमे ट्रैक पर आज दोपहर के करीब एक लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन वेस्टर्न लाइन पर लोकल सेवा लड़खड़ा गई है। खासकर बोरीवली की ओर जाने वाली स्लो लोकल ट्रेनें करीब आधे घंटे की देरी से चल रही हैं। यह भी पढ़े-मुंबई लोकल ट्रेन सेवा फिर लड़खड़ाई, मध्य रेलवे के हार्बर लाइन पर आई तकनीकी खराबी

बताया जा रहा है कि मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब लोकल ट्रेन क्रॉसिंग कर रही थी। लोकल ट्रेन यार्ड की ओर जा रही थी। हालांकि, वेस्टर्न रेलवे ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है।

चूंकि पटरियों की क्रॉसिंग होने के कारण लोकल ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इसके चलते मुंबई और विरार के बीच की स्लो लाइन करीब एक घंटे तक बाधित रही। रेलवे कर्मचारी ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। प्रभावित कोच को ट्रैक पर रखने का काम चल रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

इस बीच स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मुंबई सेंट्रल, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड स्टेशनों पर कई लोकल ट्रेनें धीमी पटरी पर एक के पीछे एक खड़ी हैं। इन ट्रेनों में फंसे यात्री पैदल ही नजदीकी स्टेशन की ओर जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग