
मुंबई लोकल ट्रेन इस वजह से हुई लेट
Mumbai Harbour Line Local Train News: गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई की हार्बर लाइन के यात्रियों को तब बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं आज (31 अगस्त) सुबह लड़खड़ा गई।
मुंबई में हार्बर रूट पर यात्रा करने की योजना बना रहे है, तो यह जान लें कि लोकल सेवाएं देरी से चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह हार्बर रूट पर तकनीकी समस्या के चलते लोकल सेवाएं करीब 40-50 मिनट के लिए बाधित हो गयी। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग रही है। यह भी पढ़े-Mumbai Local Train: ठाणे-कलवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का विरोध प्रदर्शन, AC लोकल रोकी, सेंट्रल लाइन लड़खड़ाई
तकनीकी खराबी के कारण वाशी से सीएसटी के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें अटकी रही। जिसके बाद कई यात्री ट्रैक पर चलकर नजदीकी स्टेशन पर जाते नजर आए। मुंबई की हार्बर लाइन से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि हार्बर लाइन की एक लोकल ट्रेन सिग्नल सिस्टम में खराबी के चलते सीएसटी स्टेशन पर करीब 40-50 मिनट खड़ी रही। हालांकि, दलबल के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने तकनीकी खराबी को दूर कर दिया और फिर हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं बहाल हुई। फ़िलहाल इस लाइन की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही है।
Published on:
31 Aug 2022 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
