
मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की का यौन उत्पीड़न
Mumbai Local Train Derail: मुंबई में हजारों रेल यात्रियों के लिए आज (रविवार) की सुबह परेशानी भरी रही। अंबरनाथ स्टेशन के पास लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने से मध्य रेलवे (Central Railway) की यातायात दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। जिसकी वजह से लोकल ट्रेन के यात्रियों के साथ ही कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे जिले के अंबरनाथ स्टेशन से मुंबई की ओर जा रही लोकल ट्रेन की एक बोगी आज सुबह साढ़े 8 बजे के करीब बेपटरी हो गई।
सेंट्रल रेलवे ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 8.25 बजे हुआ। रेलवे के मुताबिक, साइडिंग में खाली ईएमयू रेक पटरी से उतर गया। जिस वजह से कल्याण से कर्जत के बीच डाउन ट्रैफिक प्रभावित हुई। इस हादसे के बाद डाउन कल्याण से बदलापुर सेक्शन ब्लॉक हो गया। हालांकि डाउन बदलापुर से कर्जत सेक्शन और अप कर्जत से कल्याण सेक्शन में ट्रेनें चलती रही। यह भी पढ़े-Mumbai Local Train: मलाड स्टेशन के पास सिग्नल हुआ फेल, वेस्टर्न लाइन पर लड़खड़ाई लोकल
हालांकि लोकल ट्रेन के कुछ ही पहिये उतरे थे, जिस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इससे मुंबई से पुणे जाने वाली लाइन बाधित हो गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम किया और ट्रेनों की आवाजाही 10.40 बजे शुरू हो गई। रेलवे को 2 घंटा 15 मिनट में पटरी से उतरे कोच को पटरी पर लाने में सफलता मिल गई। सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल मुंबई से पुणे व देश के अन्य हिस्सों में जाए व आने वाली कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। इसकी प्रमुख वजह पुणे जाने वाली कई ट्रेनें इसी रूट से चलती हैं। मध्य रेलवे के कल्याण जंक्शन और कर्जत स्टेशन के बीच ट्रेनों का यातायात ठप पड़ने से मुंबई आने-जाने वाला रेलवे रूट प्रभावित हुआ है। ट्रेन संख्या 18520 विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को भी अंबरनाथ स्टेशन के होम सिग्नल पर रोका गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, मध्य रेलवे का शेड्यूल जरूर बिगड़ गया है।
Published on:
18 Jun 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
