
मुंबई में फिर चरमराई सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवा
Mumbai Local Train News: मुंबई की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं मंगलवार सुबह सिग्नल फेल होने के कारण लड़खड़ा गई। पीक आवर्स में सेंट्रल रेलवे (Central Railway) की लोकल ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया और लोकल सेवाएं 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। सुबह साढ़े छह बजे से ही लोकल ट्रेने देरी से चल रही हैं। जिस वजह से मुंबईकरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़े-मुंबई पुलिस को मिली लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार
सुबह-सुबह लोकल ट्रेनों का यातायात बाधित होने से काम पर जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। लोकल ट्रेन के देरी से चलने के कारण कल्याण, ठाणे, डोंबिवली, घाटकोपर आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी। इस बीच रेलवे प्रशासन ने सिग्नल सिस्टम में आई खराबी को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 का सिग्नल सिस्टम खराब हो गया है। इसलिए सेंट्रल रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनें सुबह करीब आधे घंटे देर हो गयी। पीक ऑवर में हुई इस घटना के कारण कई स्टेशनो के प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर गए। मुंबई लोकल सेवा को आर्थिक राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों लोग मुंबई लोकल से यात्रा करते हैं। यह भी पढ़े-Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन का बिगड़ा शेड्यूल, बदलापुर-अंबरनाथ के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब
Published on:
29 Aug 2023 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
