26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: शिंदे-फडणवीस को लेकर शख्स ने किया आपत्तिजनक ट्वीट, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

Maharashtra Politics News: सोशल मीडिया पर नजर रखने के दौरान साइबर पुलिस स्टेशन (उत्तरी क्षेत्र) के एक पुलिस अधिकारी की नजर प्रदीप भालेकर के ट्वीट्स पर पड़ी। इसके बाद समता नगर पुलिस स्टेशन (Samta Nagar Police) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 25, 2022

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी (Defamatory Comment) करने और झूठे आरोप लगाने के आरोप में मुंबई में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को इसी साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप भालेकर मलाड (पूर्व) का रहने वाला है। रविवार तड़के भालेकर ने हाईकोर्ट को संबोधित करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर दो पन्नों का पत्र पोस्ट किया। आरोप है कि भालेकर ने शिंदे और फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और उन पर आरोप लगाया। आरोपी ने कहा कि उसे झूठे मामलो में फंसाया जा रहा हैं और उसे दोनों नेताओं के खिलाफ बोलने पर मुठभेड़ की धमकी मिली है। यह भी पढ़े-Maharashtra: कांग्रेस बोली ‘दिवाली बाद करेंगे शिंदे-फडणवीस सरकार की बर्खास्तगी की मांग’, सीएम ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर नजर रखने के दौरान साइबर पुलिस स्टेशन (उत्तरी क्षेत्र) के एक पुलिस अधिकारी की नजर प्रदीप भालेकर के ट्वीट्स पर पड़ी। इसके बाद समता नगर पुलिस स्टेशन (Samta Nagar Police) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

समता नगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भालेकर मामले में वांछित है। अगस्त में क्राइम ब्रांच ने भालेकर को महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से विवादित सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग