4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक: मुंबई में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता और दोस्त ने किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

Chembur Tilak Nagar: बलात्कार का मामला तब सामने आया जब लड़की ने हाल ही में पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital) इलाज के लिए ले गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 24, 2023

Father raped minor in Chembur

चेंबूर में नाबालिग से पिता ने किया रेप

Mumbai Chembur News: मुंबई के चेंबूर इलाके में पिता-पुत्री के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की से उसके दोस्त और उसके पिता ने बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में उसके पुरुष मित्र और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

चेंबूर (Chembur) के तिलक नगर पुलिस स्टेशन (Tilak Nagar Police Station) के अधिकारी ने कहा कि किशोरी की उसके इलाके के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से दोस्ती थी। पीड़िता ने बताया कि उस व्यक्ति ने इस साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में उसके साथ शादी करने का वादा कर बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में नाबालिग लड़की के साथ उसके 41 वर्षीय पिता ने भी गंदा काम किया। इस बार पीड़िता के ही घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। यह भी पढ़े-Kolhapur: उद्योगपति संतोष शिंदे ने पत्नी-बेटे के साथ की आत्महत्या, रेप का आरोप लगने से थे आहत!

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता घटना के बाद बेहद सदमे में थी, इस वजह से उसने उस समय यौन शोषण के बारे में किसी को नहीं बताया। बलात्कार का मामला तब सामने आया जब लड़की ने हाल ही में पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital) इलाज के लिए ले गई।

इस दौरान जब डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है, तो मां के होश उड़ गए। शुरू में पीड़िता ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में काउंसलिंग के बाद उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके पिता और दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद अस्पताल ने तिलक नगर पुलिस (Tilak Nagar) को यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी।

तिलक नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग