6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, ठाणे के होटल में ठहरे बुजुर्ग को वेटर ने मार डाला

Mumbai Thane News: मुंबई के कांदिवली वेस्ट के गणेश नगर (Ganesh Nagar) में एक शख्स की हत्या कर दी गई । पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 28, 2023

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Mumbai Kandivali Crime: मुंबई के कांदिवली में रविवार को अज्ञात हमलावर ने 32 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज सुबह करीब 8 बजे कांदिवली वेस्ट के गणेश नगर (Ganesh Nagar) में महिला कल्याण केंद्र (Mahila Kalyan Kendra) के पास हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लालजी पाड़ा इलाके (Lalji Pada Area) में हुई इस वारदात में गोली लगने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। शख्स को गोली मारने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गया। हालांकि गोली मारने के पीछे के मकसद के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: कोल्हापुर में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा, रोड रोलर से भिड़ी SUV, 2 की मौत

उधर, गोलीबारी की खबर मिलते ही कांदिवली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में व्यावसायिक विवाद के कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है।

शुरूआती जांच से पता चला है कि मृतक व्यक्ति आसपास के क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी बेचने के कारोबार में शामिल था। माना जा रहा है कि टैंकर व्यवसाय पर अपना दबदबा बनाने के लिए यह हत्या करवाई गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


ठाणे में बुजुर्ग की हत्या

ठाणे शहर के एक होटल में काम करने वाले वेटर ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को जंबली नाका इलाके में स्थित होटल में हुई जहां काराबाई रामभाई सुवा (Karabai Rambhai Suva) किराए पर कमरा लेकर ठहरे हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेटर ने कथित तौर पर बुजुर्ग के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया बाद में बुजुर्ग का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखकर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में भेजा है। पुलिस ने आरोपी वेटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है। हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है।