
मुंबई के मरीन ड्राइव पर दर्दनाक हादसा, 3 की मौत (Photo: X/@imvivekgupta)
मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके (Marine Drive Accident) में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
इस भीषण हादसे (Scooter Accident in Mumbai) में स्कूटी पर सवार युवक और युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद स्कूटी सवार अपना नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भयावह घटना आज सुबह करीब 6 बजे एनएस रोड पर पारसी गेट के सामने हुई, हादसे के समय सड़क पर ज्यादा वहां नहीं थे, जिस वजह से स्कूटर सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के जीटी अस्पताल ले गई। हालांकि, तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे की असली वजह तेज रफ्तार थी या कोई अन्य कारण।
मरीन ड्राइव जैसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। खासकर सुबह की सैर के लिए निकलने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि शहर की सड़कों पर रफ्तार और लापरवाही किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब आग लगने के बावजूद ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया, जिससे किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान टल गया।
Updated on:
27 Apr 2026 11:05 am
Published on:
27 Apr 2026 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
