23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई मेट्रो 2ए और 7 को यात्रियों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस, जानें- नई मेट्रो का शेड्यूल और किराया

Mumbai Metro Line 2A And 7: मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइनों- लाइन 2ए (येलो लाइन) और लाइन 7 (रेड लाइन) को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वर्तमान में मुंबई मेट्रो की इन दोनों नई लाइनों से हर दिन हजारों मुंबईकर सफ़र कर रहे है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 26, 2023

mumbai_metro_line_2a_and_7.jpg

मुंबई मेट्रो के यात्रियों के लिए गुड न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 19 जनवरी को मुंबईवासियों को एक बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने करीब 12,600 करोड़ रुपये में बनी न्यू मुंबई मेट्रो लाइन 2A और लाइन 7 का शुभारंभ किया। जिससे दहिसर (Dahisar) और अंधेरी (Andheri) के बीच का सफर करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा हुआ।

मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइनों- लाइन 2ए (येलो लाइन) और लाइन 7 (रेड लाइन) को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वर्तमान में मुंबई मेट्रो की इन दोनों नई लाइनों से हर दिन हजारों मुंबईकर सफ़र कर रहे है। भारी ट्राफिक वाले न्यू लिंक रोड (New Link Road) से दहिसर ईस्ट (Dahisar East) और डीएन नगर (DN Nagar) के बीच आवाजाही आसान हो गई है। यह भी पढ़े-मुंबई मेट्रो के दरवाजे में फंसी महिला की ड्रेस, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

मेट्रो की लाइन 2ए से दहिसर और अंधेरी वेस्ट का डीएन नगर जुड़ गई है, जबकि लाइन 7 से दहिसर ईस्ट से अंधेरी ईस्ट जुड़ गया है। इन दोनों नई मेट्रो लाइनों के लिए टिकट (Ticket Rates of Metro Line 2A and 7 Lines in Mumbai) 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक है। जो इस प्रकार है-


मुंबई मेट्रो 2ए और 7 के स्टेशन

दहिसर मेट्रो स्टेशन (Dahisar Metro Station) दोनों लाइनों (2ए और 7) के लिए कॉमन स्टेशन है।

मुंबई मेट्रो लाइन 2ए 18 किमी से अधिक लंबी है और इसमें कुल 17 स्टेशन हैं।

अंधेरी (पश्चिम), पहाड़ी गोरेगांव, लोअर मलाड, मलाड (पश्चिम), एकसर, मंडपेश्वर, कंदरपाड़ा, अपर दहिसर और दहिसर (पूर्व), लोअर ओशिवारा, ओशिवारा, गोरेगांव (पश्चिम), वलनई, दहानुकरवाड़ी, कांदिवली (पश्चिम), पहाड़ी एकसर, बोरीवली (पश्चिम)।

बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन 2ए दहिसर ईस्ट में मेट्रो लाइन-7 और ओशिवारा में मेट्रो लाइन-6 से गुजरती है, यानी यहां से यात्री उन रूटो का सफर शुरू कर सकते है।

मुंबई मेट्रो लाइन-7 16.5 किमी लंबी है और इसमें कुल 13 स्टेशन हैं।

गुंदावली, मोगरा, जोगेश्वरी (पूर्व), गोरेगांव (पूर्व), आरे, दिंडोशी, कुरार, अकुरली, पोइसर, मगथाने, देवीपाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान और ओवरीपाडा।

बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन-7 अंधेरी में लाइन-1 (घाटकोपर-वर्सोवा) और जेवीएलआर में लाइन-6, 2ए पर इंटरचेंज हो रहा है। यानी यहां से यात्री उन रूटो का सफर शुरू कर सकते है।


यहां देखें मेट्रो 2ए और 7 का पूरा शेड्यूल:

पहली ट्रेन:

दहानुकरवाड़ी से गुंदावली: सुबह 5.25 बजे

दहानुकरवाड़ी से अंधेरी (पश्चिम): सुबह 5.50 बजे

अंधेरी (पश्चिम) से गुंदावली: सुबह 5.55 बजे

गुंदावली से अंधेरी (पश्चिम): सुबह 6 बजे

दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम): सुबह 6.34 बजे

दहिसर (पूर्व) से गुंदावली: सुबह 05.43 बजे

आखिरी ट्रेन:

अंधेरी (पश्चिम) से गुंदावली: रात 9.22 बजे

गुंदावली से अंधेरी (पश्चिम): रात 9:22 बजे

दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पश्चिम): रात 9:56 बजे

दहिसर (पूर्व) से गुंदावली: रात 10:00 बजे

अंधेरी (पश्चिम) से दहिसर (पूर्व): रात 10:09 बजे

गुंदावली से दहानुकरवाड़ी: रात 10:09 बजे

दहिसर (पूर्व) से दहानुकरवाड़ी: रात 10:50 बजे