
मुंबई म्हाडा लॉटरी 2023 अपडेट
MHADA Mumbai Board Lottery 2023 Date: मायानगरी मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड (MHADA Mumbai Board) द्वारा इसी महीने साढ़े तीन हजार से अधिक किफायती घरों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। खबर है कि म्हाडा (MHADA) द्वारा अगले कुछ महीनों में हाउसिंग लॉटरी के ड्रॉ का आयोजन किया जायेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, म्हाडा ने मुंबई (Mumbai MHADA Lottery) में सस्ते घरों के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू करने की तैयार लगभग पूरी कर ली है। म्हाडा प्रशासन की ओर से मई के अंत तक करीब साढ़े तीन हजार घरों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। जबकि इसके लिए लॉटरी जुलाई या अगस्त महीने में आयोजित की जा सकती है। यह भी पढ़े-म्हाडा ने बदले नियम, अब कम कमाई वाले भी खरीद सकेंगे बड़ा घर, MIG-HIG के लिए भी बड़ा बदलाव
म्हाडा के अधिकारी के अनुसार, मुंबई बोर्ड में कई परियोजनाओं में म्हाडा के फ्लैट उपलब्ध होंगे। म्हाडा प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार फ्लैटो की लिस्ट बनाई जा रही है। यह काम अगले सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसमें से गोरेगांव की दो परियोजनाओं में करीब 2600 घर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही पवई, सायन, बोरीवली आदि क्षेत्रों में म्हाडा परियोजनाओं से संबंधित फ्लैटो को भी लॉटरी में शामिल किया जा सकता है। सभी किफायती घरों के लिए अगले 15 से 20 दिनों में लॉटरी के विज्ञापन जारी किये जाएंगे।
योजना के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव-पहाड़ी इलाके में म्हाडा के किफायती आवास दो भूखंडों प्लॉट-ए और प्लॉट-बी पर बन रहे है। प्लॉट-ए में 23 मंजिलों की सात इमारतों का निर्माण किया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए हैं। यहां 322 वर्ग फुट के कुल 1,239 फ्लैट हैं। जबकि प्लॉट-बी में ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग (Low Income Group) के होमबॉयर्स के लिए चार इमारते है। इसमें से म्हाडा लॉटरी में 708 फ्लैट ईडब्ल्यूएस और 736 फ्लैट एलआईजी के लिए उपलब्ध होंगे।
बताया जा रहा है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट (Carpet Area 322 Sq Ft) की कीमत 35 लाख रुपये जबकि एलआईजी श्रेणी के लिए फ्लैट (Carpet Area 482 Sq Ft) की कीमत 45 लाख रुपये होगी। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकि है।
मालूम हो कि मुंबई जैसे बड़े शहरों में ईडब्ल्यूएस के घरों के लिए आवेदक की वार्षिक आय 6 लाख रुपये, एलआईजी के फ्लैटों के लिए आवेदक की वार्षिक आय 9 लाख रुपये, एमआईजी के फ्लैट के लिए आवेदक की वार्षिक आय 12 लाख रुपये और एचआईजी के फ्लैट के लिए आवेदक की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से ज्यादा होनी चाहिए। साल 2019 मुंबई में म्हाडा की आखिरी लॉटरी आयोजित की गई थी।
Published on:
11 May 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
