म्हाडा ने बदले नियम, अब कम कमाई वाले भी खरीद सकेंगे बड़ा घर, MIG-HIG के लिए भी बड़ा बदलाव
मुंबईPublished: Mar 18, 2023 08:27:46 pm
Mumbai MHADA Lottery 2023 News: मध्यम आय वर्ग (Middle Income Group) और उच्च आय वर्ग (High Income Group) के लिए घरों के पात्र क्षेत्र को क्रमशः 160 वर्ग मीटर और 200 वर्ग मीटर से घटाकर 90 वर्ग मीटर और 90 वर्ग मीटर से अधिक कर दिया गया है।


म्हाडा लॉटरी 2023
MHADA LOTTERY 2023: महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके तहत कम आय वर्ग के लोगों को किफायती दाम पर बड़े और बेहतर घर उपलब्ध कराये जायेंगे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने निम्न आय वर्ग (Low Income Group) को म्हाडा (MHADA) के उच्च आय वर्ग (Higher Income Group) के तहत बेचे जाने वाले घरों के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है।