16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश विसर्जन पर बेटे यशवर्धन के साथ दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता का नाम लिए बिना बोले- दुख हर्ता हैं वो दुख दूर करेंगे

Govinda Ganpati Visarjan: गोविंदा ने पारिवारिक विवाद की खबरों के बीच अपने बेटे यशवर्धन के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया। इस दौरान पत्नी सुनीता आहूजा अनुपस्थित रहीं और गोविंदा ने परिवार की सलामति के लिए बप्पा से प्रार्थना की। जिसमें उन्होंने पत्नी का नाम नहीं लिया।
2 min read
Google source verification
Govinda Ganpati Visarjan With son Yashvardhan sunita ahuja skip

गोविंदा ने बेटे यशवर्धन के साथ किया गणपति विसर्जन (Photo Source- Instagram/vmj_bollywood)

Govinda Ganpati Visarjan With son Yashvardhan: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच अनबन की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से मीडिया में काफी हलचल मचा रखी है। इन तमाम विवादों, अफवाहों और निजी जिंदगी की कठिनाईयों के बीच गोविंदा ने बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ अपने घर के गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस भावुक मौके पर गोविंदा के साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) नजर आए, जिन्होंने अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बप्पा को अंतिम विदाई दी।

गोविंदा ने की बेटे और बेटी के लिए बप्पा से दुआ

गणपति विसर्जन के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अभिनेता गोविंदा काफी भावुक दिखाई दिए। उन्होंने भगवान श्री गणेश से अपने परिवार की सुख-शांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना भी की। हालांकि, इस पूरे बातचीत और विसर्जन समारोह के दौरान गोविंदा के चेहरे पर बप्पा की भक्ति तो साफ नजर आई, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बार भी नाम नहीं लिया।

गोविदा ने कहा, "हम सब पर बप्पा की कृपा बनी रहे। हमारे जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट, बाधा और तकलीफ न आए। मेरी भगवान से यही प्रार्थना है। खासतौर पर यश और टीना अपने भविष्य में बहुत अच्छे से आगे निकल पाएं। बप्पा विघ्नहर्ता हैं, सुखकर्ता हैं, दुखहर्ता हैं और प्रथम पूज्य देवता हैं। वह अपनी सदैव कृपा हम सभी पर बनाए रखें, गणपति बप्पा से मेरी बस यही एक दिल से प्रार्थना है।"

सुनीता आहूजा की दूरी ने फिर उठाए सवाल

गणपति उत्सव की शुरुआत से ही सुनीता आहूजा का पारिवारिक समारोहों में नजर न आना चर्चा का विषय बना हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन वह बेटी टीना के साथ बप्पा को घर लाई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा कहां हैं? ऐसे कई सवाल खड़े हुए थे, तब सुनीता ने बताया था कि वह किसी काम से अमेरिका गए हुए हैं। वहीं, गोविंदा अमेरिका से रात में वापस आए और सीधे सुनीता आहूजा के घर पहुंचे थे और बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के साथ पूजा की थी। इस दौरान भी सुनीता की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया था।

बप्पा की पूजा के बाद भी गोविंदा ने मीडिया के सामने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के करियर और खुशहाली के लिए बप्पा से दुआ मांगी थी। उन्होंने कहा था कि बप्पा का आशीर्वाद हमेशा उनके बच्चों पर बना रहे। बेटा यशवर्धन अपने करियर में खूब तरक्की करे और टीना को एक अच्छा वर मिले। तब भी गोविंदा ने सुनीता का नाम नहीं लिया था। सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि पत्नी का नाम न लेना यह साफ दर्शाता है कि दोनों के रिश्तों में कुछ न कुछ असहजता जरूर है।

विवादों के बीच भक्ति और पारिवारिक परंपरा

हाल ही में गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की खबरें और 100 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस का मामला सामने आया था। इन तमाम परेशानियों से बेपरवाह गोविंदा ने अपनी मां द्वारा दी गई पारंपरिक गणपति पूजा को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बप्पा उनके परिवार के सभी विघ्नों को हर लेंगे और बच्चों को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे।