
दिशा सालियान केस में जिया खान की मां ने दिया बयान (Photo Source- Twitter/@amritabhinder)
Jiah Khan mother on Disha Salian probe as Sooraj Pancholi named: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन (Disha Salian) की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आया है। CBI ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू करते हुए एक नई FIR दर्ज की है। इसमें सामूहिक बलात्कार, हत्या और सबूत नष्ट करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता सूरज पंचोली , रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और दिशा के पूर्व पार्टनर रोहन रॉय समेत कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर जिया खान की मां ने बेबाक बयान दिया है।
FIR में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम शामिल होने पर दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां, राबिया खान (Rabia Khan) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राबिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए घटना के सालों बाद शुरू हुई इस जांच की सफलता पर गंभीर संदेह जताया है।
राबिया खान ने लिखा, "जब मैं सुनती हूं कि इतने सालों बाद दिशा सालियन की मौत में फिर से वही नाम सामने आ रहे हैं, तो मुझे गहरा दुख होता है। अधिकारी अतीत की गलतियों को दोहरा रहे हैं। इतने लंबे समय में महत्वपूर्ण सबूत या तो मिटा दिए गए हैं या नष्ट हो चुके हैं। जिया के मामले की तरह ही यहां भी 'सबूतों की कमी' का बहाना बनाकर न्याय से भटकाया जा सकता है।" उन्होंने जांच एजेंसियों से फोरेंसिक डेटा के हर एक हिस्से को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि दिशा भी जिया की तरह ही सच जानने और इंसाफ पाने की हकदार है।
बता दें, 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं और इस केस में भी सूरज पंचोली का नाम सामने आया था और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिया खान, जिन्होंने 'निशब्द', 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था, उनके कमरे से मिले 6 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर यह कार्रवाई हुई थी।
हालांकि, 10 साल लंबे चले मुकदमे के बाद अप्रैल 2023 में CBI की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी कर दिया था। अब दिशा सालियन केस में अपना नाम आने पर सूरज पंचोली ने साफ किया है कि वह दिशा को जानते तक नहीं थे।
दिशा सालियन की मौत 8 जून 2020 को हुई थी, जिसके ठीक 6 दिन बाद 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (Accidental death) करार दिया था। हालांकि, दिशा के पिता सतीश सालियन की याचिका के बाद अब CBI ने तत्कालीन जांच अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी जांच के दायरे में लिया है।
Updated on:
16 Sept 2026 07:57 am
Published on:
16 Sept 2026 07:49 am
