मुंबई

Mumbai Rain: मुंबई और उपनगरों में झमाझम बारिश, लोकल ट्रेनें लेट, पालघर में पुल डूबा, अलर्ट जारी

Mumbai Monsoon Alert : महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र पर इंद्रदेव मेहरबान है। मॉनसून के सक्रीय होने से मुंबई और उपनगर में तेज बारिश हो रही है।

2 min read
Jun 20, 2024

Mumbai IMD Alert : महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में मॉनसून सक्रीय हो गया है। मुंबई और उपनगरों में बुधवार से ही जोरदार बारिश हो रही है। मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार को झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 24 घंटों के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है और येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां हुई मूसलाधार बारिश?

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में मुंबई के कोलाबा मौसम केंद्र में 28.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र में 17.8 मिमी बारिश दर्ज की। हालांकि मुंबई के पश्चिमी उपनगर में 24 घंटे के दौरान 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई।

बीते 24 घंटें में बोरीवली में 171 मिमी, दहिसर में 134 मिमी, कांदिवली में 121 मिमी, मलाड में 106 मिमी और मिरारोड़ में 99 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीँ, पालघर में 130 मिमी बोईसर में 105 मिमी और दहाणु में 93 मिमी बारिश हुई।

लोकल ट्रेनों पर पड़ा असर

मुंबई में भारी बारिश का असर लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा है। पश्चिम रेलवे का यातायात भी बाधित हुआ है। पटरियों पर पानी जमा होने के कारण बोइसर-उमरोली स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनें 20-30 मिनट की देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विरार-दहाणु सेक्शन पर ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीँ, मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें 10 मिनट की देरी से चल रहीं है।

पालघर में पुल डूबा

मुंबई और उससे सटे जिलों के अलग-अलग इलाकों की जल जमाव की तस्वीर सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। पालघर जिले में तेज बारिश के चलते देहर्जे नदी पर बनाया गया पुल पानी में डूब गया। इस वजह से पालघर और मनोर वाड़ा के बीच का संपर्क टूट गया है।

Updated on:
20 Jun 2024 11:51 am
Published on:
20 Jun 2024 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर