15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में शर्मनाक घटना: प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, वर्ली में 20 महीने की बच्ची से हैवानियत

Mumbai Crime News: आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 23, 2023

maharashtra_police_pune.jpg

लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी

Mumbai Nagpada Worli News: मुंबई से शर्मनाक करने वाली घटनाएं सामने आई है। जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने शहर के नागपाड़ा इलाके (Nagpada News) में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी प्रिंसिपल कथित तौर पर छात्रा को अपने केबिन में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रिंसिपल अभी फरार है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। यह भी पढ़े-मुंबई में हैवान बना पति! पत्नी को काटा फिर....; जुल्म की दास्तां सुन पुलिस भी हैरान


आरोपी प्रिंसिपल फरार!

पुलिस के अनुसार, ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के 50 वर्षीय प्रिंसिपल ने पिछले महीने पीड़िता के साथ कथित तौर पर रेप किया था और शनिवार को फिर से बलात्कार करने की कोशिश की थी। एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर और स्कूल गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला।


वर्ली में 20 महीने की मासूम से हैवानियत!

एक अन्य घटना में, मुंबई के वर्ली (Worli News) पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति को 20 महीने की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ए और 376 बी और 342 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और चॉकलेट खिलाने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया था। पीड़िता के माता-पिता द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर एक महीने से अधिक समय से पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर कुछ चोट के निशान देखे। जिसके बाद 20 महीने की बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को यह चोट यौन उत्पीड़न के कारण हो सकती है। जिसके बाद बच्ची की मां तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी पीड़िता के घर के ठीक सामने रहता है, वह पीड़िता को अपने घर के अंदर ले जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परिवार और बच्चे से दुरी बना रहा था।"