
मुंबई में ड्रग्स के लिए बेचे बच्चे
Sion Hospital Newborn Death: एक बार फिर ममता दागदार हो गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई के बड़े अस्पताल सायन अस्पताल में एक नवजात शिशु का शव शौचालय के कचरे में मिला। अस्पताल प्रशासन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सायन पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया बताया कि बीएमसी के सायन अस्पताल में मिले नवजात बच्ची के शव की पहचान हो गयी है। इस मामले में सायन पुलिस ने 23 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला को शौचालय के पास घूमते देखा गया था। पुलिस ने महिला को धारावी इलाके से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में डेंगू का प्रकोप! हर घंटे 2 लोग हो रहे संक्रमित, मुंबई में इस साल मिले 4300 मरीज
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी मां ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। उसने बिना शादी के मां बनने की बात छिपाने के लिए यह कदम उठाया। उसने अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को मुंबई के सायन अस्पताल के शौचालय के कचरे में एक नवजात बच्ची का शव मिला था। डॉक्टरों ने तुरंत नवजात की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। मामले की छानबीन के दौरान बच्ची की मां का सुराग मिला।
अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार की सुबह नवजात शिशु को नगर निगम संचालित सायन अस्पताल के शौचालय में कूड़ेदान में पाया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Published on:
12 Dec 2023 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
