
Arrest
उत्तर प्रदेश से एक अजीबों गरीब मामला सामने आ रहा है। चोर कितना भी शातिर क्यों ना हो वो चोरी करने के बाद अपने पीछे कोई ना कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। इसी के दम पर पुलिस उसकी पकड़ लेती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मुंबई से चोरी हुए ऑटोरिक्शा को ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को खोज निकाला और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई के अंबोली इलाके के रहने वाले अशोक राय किराए पर ऑटो लेकर चलवाते हैं। अशोक का एक ऑटो यमुनापार के कोरांव इलाके में रहने वाले दीपक और लवकुश चलाते थे। कोरोना महामारी के दौरान ये दोनों अचानक कहीं गायब हो गए। अशोक के ऑटो का भी इस दौरान कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद अशोक ने अंबोली थाने में ऑटो चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें: Maharashtra Grampanchayat Election Result 2022: राज्य में ग्रामपंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, एनसीपी और बीजेपी का दबदबा; देखें परिणाम
बता दें कि इसी बीच ऑटो के मालिक अशोक राय के मोबाइल पर चोरी हुए वाहन का ई-चालान का मैसेज आया था। जिसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि यूपी के प्रयागराज में ऑटो का चालान कटा था। इसके बाद अशोक राय तुरंत अंबोली स्टेशन पहुंचे और थाना प्रभारी को इस बात की जानकारी दी। इस बाद थाना प्रभारी ने प्रयागराज के ट्रैफिक निरीक्षक सौरभ सिंह और मनोज सिंह को पूरी बात बताई।
पूरा मामला जानने के बाद प्रयागराज में ट्रैफिक निरीक्षक मनोज सिंह ने टीएसआई संजय सिंह के साथ ऑटो रिक्शा की खोज शुरू कर दी थी। रविवार को यमुना पुल के पास बांगड़ धर्मशाला के ठीक सामने उन्हें महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगा ऑटो दिखा। इसके बाद नंबर चेक किया गया तो खुलासा हुआ कि इसी ऑटो को मुंबई से चुराया गया था।
ऑटो किया गया जब्त: बता दे कि इसके बाद ट्रैफिक निरीक्षक मनोज सिंह ने चोरी के ऑटो को चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौकी प्रभारी बैरहना राजू कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक ने ही ऑटो चुराया था। इसके बारे में मुंबई पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
Updated on:
19 Sept 2022 08:13 pm
Published on:
19 Sept 2022 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
