15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mount Mary Fair: राजस्थान से मुंबई चोरी करने आये ‘बंटी-बबली’ को पुलिस ने दबोचा, माउंट मेरी मेले में गोल्ड चैन उड़ाया

Mumbai Bandra News: पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने सोने की चेन निगल ली थी। फिर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की और सोने की चेन निकाला। चेन आरोपी के पाचन तंत्र में फंस गया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 19, 2022

Mumbai Arthur Road Jail crime

आर्थर रोड जेल में कैदी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप

Mumbai Crime News: मुंबई की बांद्रा पुलिस (Bandra News) ने राजस्थान के एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जो खास तौर पर माउंट मेरी मेले (Mount Mary Fair 2022) में चोरी करने के लिए मुंबई आया था। प्रसिद्ध मेले में एक तीन साल की बच्ची की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसकी मदद से वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दंपती का पता लगा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ती तब तक उनमें से एक ने चेन को निगल लिया। पुलिस उसे सायन अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के बाद सोने की चेन को बरामद किया। यह भी पढ़े-Thane Crime: प्रेम जाल में फंसाकर शख्स ने महिला से किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की कठोर सजा

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता नालासोपारा निवासी सेल्वी नारकर अपनी तीन साल की बेटी अनन्या और अपनी बहन के साथ शनिवार दोपहर में माउंट मेरी मेले में आए थे। मेले में जाने से पहले परिवार ने चर्च में प्रार्थना की। फिर वे चर्च के बाहर क्रॉस को छूने आए। इस बीच आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर बच्ची की चेन छीन ली।

जिसके बाद अनन्या रोने लगी तो पिता ने उससे पूछा तो उसने चेन चोरी होने की बात बताई। फिर उन्होंने पास में मौजूद पुलिस से घटना बताई। पुलिस ने शिकायतकर्ता से घटना की जानकारी लेकर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच की, तो पीड़ित के पीछे मौजूद आरोपी जोड़े द्वारा सोने की चेन खींचने की बात पता चली। फुटेज में आगे आरोपी पुरुष और महिला दूसरी दिशा में भागते हुए दिखे। जिसके आधार पर बांद्रा पुलिस की टीम ने शाम को दंपति राकेश माली और सीता माली को पकड़ लिया।

हालांकि उनके पास से पुलिस टीम को सोने की चेन नहीं मिली। पूछताछ में पति राकेश माली ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने सोने की चेन निगल ली थी। फिर पुलिस राकेश को सायन अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की और रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सोने की चेन निकाल दी। डॉक्टर ने बताया कि सोना आरोपी के पाचन तंत्र में फंस गया था।

पुलिस ने बताया कि राकेश और सीता राजस्थान के दूधवाला गांव के रहने वाले हैं। वे अपने आठ महीने के बेटे के साथ मुंबई आये थे। उनका शहर में आने का मकसद माउंट मेरी मेले में आने वाले लोगों से कीमती चीजें चुराना था। आरोपी अभी विरार रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।