
मुंबई के भांडुप इलाके में लगी आग
Bhandup Chinese Center Fire: मुंबई के भांडुप इलाके में आज सुबह (18 अक्टूबर) एक होटल जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि भांडुप पश्चिम इलाके में शिवाजी तालाब के पास स्थित दुर्गा चायनीज होटल (Durga Chinese Hotel) में सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। दुर्गा चायनीज होटल मुख्य सड़क पर एक व्यस्त स्थान पर स्थित है। समय रहते आग पर काबू पाने से अगल-बगल की दुकानों में आग नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह भी पढ़े-Mumbai Taxi-Auto: टैक्सी और रिक्शा चालकों की यात्रियों से नहीं चलेगी मनमानी, मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी
छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब क्षेत्र में मौजूद होटल में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ही पलों में आग ने रौद्र रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी व भांडुप पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा, हालांकि माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के वक्त होटल बंद था, जिससे कोई भी इंसान आग की चपेट में नहीं आया। लेकिन लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है।
Published on:
18 Oct 2022 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
