27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: बालासाहेब ठाकरे द्वारा शिवाजी पार्क में लगाया गया गुलमोहर का पेड़ गिरा, पूर्व मेयर ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मारक स्थल पर लगाया गया गुलमोहर का पेड़ रविवार रात बरसात के कारण गिर गया है। इस पेड़ को बालासाहेब ने खुद लगाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Gulmohar tree planted by Balasaheb Thackeray in Shivaji Park fell

बालासाहेब ठाकरे द्वारा शिवाजी पार्क में लगाया गया गुलमोहर का पेड़ गिरा

Mumbai News: मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मारक स्थल पर लगाया गया गुलमोहर का पेड़ रविवार को बारिश के कारण गिर गया। इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर तत्काल मौके पर पहुंची और पेड़ का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बालासाहेब को नमन भी किया।

ज्ञात हो कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क मैदान में गुलमोहरा का पेड़ लगाया था। इसी पेड़ के पास शिवसेना प्रमुख ठाकरे का स्मारक बनाया गया है। मुंबई में रविवार रात भारी बारिश होने के कारण पुराना गुलमोहर का पेड़ उखड़ गया और स्मारक के पास गिर गया। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें-Mumbai: मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने ED कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ाई

मुंबई की पूर्व मेयर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पेड़ का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने सुबह गिरे हुए गुलमोहर के पेड़ को देखा और किशोरी पेडनेकर को जानकारी दी। इसके बाद वे स्मारक के पास पहुंची।

वहीं इस उखड़े हुए गुलमोहर के पेड़ को वहां से कुछ दूरी पर तुरंत लगाया जाएगा। ऐसी खबर है। इस दौरान पूर्व मेयर ने कहा कि मानसून के समय पेड़ गिरते हैं, लेकिन हम इस पेड़ के बहुत करीब हैं। महाराष्ट्र सहित देश की सियासत में बालासाहेब ठाकरे के योगदान को काफी भुला नहीं जा सकता है। खासकर मुंबई में तो बालासाहेब का सिक्का चलता था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग