13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: आईजीई इंडिया ने मुंबई में खरीदे 151 करोड़ रुपये में दो फ्लैट, जानें क्या है खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8,036 वर्ग फुट एरिया वाले एक अपार्टमेंट की एग्रीमेंट कीमत करीब 75.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री इस महीने की 8 तारीख को की गई है। रजिस्ट्री की स्टैम्प ड्यूटी 4.53 करोड़ रुपये थी। एक अपार्टमेंट के साथ कुल छह कार पार्किंग की सुविधा मिली हैं।

2 min read
Google source verification
ige_india.jpg

IGE India

मुंबई में आम आदमी के लिए घर खरीदना भी सपने जैसा हो गया है। मुंबई में रोजाना फ्लैट के दाम बढ़ रहे है। वहीं, फिल्मी दुनिया में फ्लैट की एक बड़ी डील हुई है। वर्ली की एक लग्जरी बिल्डिंग में दो फ्लैट करीब 151 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। कहा जा रहा है कि इन फ्लैट से समंद का शानदार नजारा दिखाई देता है। ये दोनों लग्जरी अपार्टमेंट 58वीं और 59वीं फ्लोर पर हैं। एक लग्जरी अपार्टमेंट लगभग 8 हजार स्क्वायर फीट का है। इस हिसाब से दो अपार्टमेंट 16 हजार स्क्वायर फीट के हुए।

ये लग्जरी अपार्टमेंट ओबेरॉय थ्री सिक्स्टी वेस्ट में हैं। ओबेरॉय की ही एक सब्सीडरी कंपनी ओएसिसि रियल्टी ने इसे ऐनी बेसेंट रोड पर तैयार किया है। डाक्यूमेंट्स के मुताबिक एक लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करीब 75.50 करोड़ रुपए बताई गई है। आईजीई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ये दोनों लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2020-21 में यहां सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए हैं। तब यहां फ्लैट की कीमत करीब 65 से 70 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट थी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: चुनावी मैदान में उतरे MNS प्रमुख राज ठाकरे, 17 सितंबर से करेंगे विदर्भ का दौरा

बता दें कि इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट को 95 हजार रुपये प्रति वर्गफीट की कीमत ली गई है। इस महीने की 8 तारीख को इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री की गई है। रजिस्ट्री में करीब 9 करोड़ रुपये की सिर्फ स्टैंप ड्यूटी भरी गई है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 50 करोड़ के ऊपर की कई डील हो चुकी हैं। साल 2018 में एक हॉलिवुड अभिनेता ने यहां 55 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था।

रियल एस्टेट के एक रिसर्च फर्म की माने तो, मुंबई में 1.24 लाख फ्लैट बनकर रेडी हैं। इन फ्लैट की कीमत करीब 2.79 लाख करोड़ रुपए है। 2762 लग्जरी फ्लैट हैं जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मार्च 2018 में उद्योगपित नीरज बजाज ने इसी इमारत की 50वें फ्लोर पर 120 करोड़ रुपए का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। साल 2018 में ही बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी इस इमारत में लग्जरी अपार्टमेंट लिया था जिसकी कीमत करीब 55 करोड़ रुपये थी। शाहिद का ये अपार्टमेंट 42वीं मंजिल पर था। साल 2020 में भाजपा विधायक कीर्ति कुमार इसी बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर 42.5 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट लिया था।